कांकेर

लिपिक संघ की बैठक आयोजित सेवानिवृत कर्मचारियो का किया गया सम्मान


छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ 079 के प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर जिला शाखा कांकेर द्वारा लिपिक कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमे जिलाध्यक्ष शेख शरीफ खान द्वारा लिपिकों को संबोधित कर वेतन

विसंगति के निराकरण हेतु संघ के प्रयासों से लिपिकों को अवगत कराया गया साथ ही लिपिकों के वेतन विसंगति के निराकरण के लिए आगामी रणनीति पर भी प्रकाश डाला गया। लिपिकों की वर्तमान में एक ही मांग है 40 वर्षो से चली आ रही वेतन विसंगती के निराकरण की, ये कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 14सूत्रीय मांग में भी पहले स्थान पर है

उप प्रांताध्यक्ष पवन ठाकुर ने भी लिपिकों को संबोधित किया और बताया कि लिपिकों का मूल संगठन लगातार वेतन विसंगति के निराकरण के लिए संघर्ष कर रहा है चाहे वो समय समय पर किए जा रहे आंदोलन के रूप में हो अथवा माननीय न्यायालय में रिट याचिका दायर कर। इसी क्रम में जिला कार्यालय के सहायक अधीक्षक सोनू राम भास्कर एवं राजस्व विभाग के पूर्व सेवानिवृत राजू राम मरकाम का

शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शेख शरीफ खान उप प्रांताध्यक्ष पवन ठाकुर जिला सचिव , कांकेर के तहसील अध्यक्ष किशोर कुमार मौर्य एवं जिला कार्यालय के लिपिक साथी उपस्थित थे।

लाइव भारत36 न्यूज़ से विनोद साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button