कांकेर

कांकेर शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से नई पहल

*आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के द्वारा नौ कन्या भोज करवाया गया!

राजापारा आवासपारा के आगनबाड़ी केंद्र मे वार्ड 21 के सभी आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा नौ कन्या भोज करवाया गया!जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर, राजापारा वार्ड के पार्षद आनंद चौरसिया एवं राजापारा स्कूल के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में करवाया गया!

जिले के वार्ड 21 के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सुपरवाइजर व दीपिका तिवारी द्वारा विचार किया गया की नौ कन्याओ को कन्या भोज के साथ साथ उपहार के तौर पर सुकन्या समृद्धि के तहत नव कन्या का खाता आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा खुलवाया जाए ताकि नौ कन्या का 18 वर्ष पूर्ण होने पर राशि दोगुना होकर इनके पढ़ाई में काम आये व आर्थिक स्थिति मे सुधार हो!

इस कार्यक्रम मे लोकेन्द्र सिंह ठाकुर,लक्ष्मी बेसरा,राजश्री,आरती पटेल,अनीता यादव,भगवती,डॉली सोनी,लता नायर,गोमती साहू,पूनम,संगीता,तारा सोनी,पद्मनी,संतोषी, अनीता शोरी,संतोषी, इंद्रा,विजेता, पुष्पलता आदि सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित हुए!

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button