छत्तीसगढ़

रायगढ़ प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान का सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता

रायगढ़। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरायपाली विधानसभा माननीय श्री रामलाल चौहान जी रायगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान रायगढ़ जिला चौहान समाज द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा समाजजनों के साथ सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं समाज के विकास और उत्थान से जुड़े विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद जी एवं अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान जी के प्रथम आगमन पर चौहान समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज की एकजुटता एवं सामाजिक उत्थान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

इसी प्रवास के दौरान अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान जी दिमरापुर निवासी श्री पंकज कुमार चौहान एवं श्रीमती रजनी चौहान की सुपुत्री अदीरा (आशी) के षष्ठी समारोह, अन्नप्राशन एवं जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। शोभामेरी मैरिज गार्डन, टी.वी. टावर, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नन्हीं बिटिया का अपने हाथों से अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा उसे स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।

रायगढ़ से वापसी के दौरान सरिया क्षेत्र के परसरामपुर, दीपापारा वार्ड क्रमांक 03 में भी समाजजनों द्वारा अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान जी का कीर्तन-बाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। श्री उजागर नंद, श्री राजेंद्र चौहान एवं श्री संजय चौहान के नेतृत्व में हुए स्वागत के पश्चात अध्यक्ष श्री चौहान ने समाजजनों के साथ बैठकर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, विकास एवं समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने समाजजनों से एकजुट होकर समाजहित में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

वहीं, बरमकेला लिंजिर निवासी श्री मनबोध चौहान जी की धर्मपत्नी एवं श्री संजय चौहान जी की पूज्य सासु माँ, स्वर्गीय श्रीमती वृंदांवती चौहान जी के निधन पर अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान जी उनके निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान जी के रायगढ़ प्रवास के दौरान हुए इन विभिन्न कार्यक्रमों में समाजजनों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। पूरे प्रवास के दौरान सामाजिक सौहार्द, आत्मीयता एवं समाजहित की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।

Related Articles