छत्तीसगढ़

सारंगढ़ ब्लाक में 04 आयुष्मान आरोग्य मंदिर – दानसरा, बरदुला, मौहाढोढा एवं नौरंगपुर का रास्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक हेतु मूल्यांकन संपन्न


जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश व सी एम एच ओ डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एल सिदार के कुशल नेतृत्व में सारंगढ़ ब्लाक में 04 आयुष्मान आरोग्य मंदिर – दानसरा, बरदुला, मौहाढोढा, नौरंगपुर का रास्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक हेतु मूल्यांकन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें भारत सरकार द्वारा नामित मूल्यांकन कर्ता द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर – दानसरा, बरदुला, मौहाढोढा, नौरंगपुर में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया गया । मूल्यांकन के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जाने वाली ओ पी डी, आई पी डी, लैब, डिलीवरी रूम सहित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के गुणवत्ता को परखा गया । मूल्यांकन कर्ताओं ने इस दौरान मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं का फीडबैक भी लिया। मूल्यांकन का परिणाम निःसंदेह भविष्य के गर्भ के छिपा है, लेकिन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की टीम अपने प्रदर्शन से उत्साहित हैं ।
सफलता पूर्वक मूल्यांकन कराने में श्री दीपक धारा (डी पी एम् ), श्री कृष्णा पूरी गोस्वामी (जिला नोडल अधिकारी – एन क्यू ए एस ), श्री मनोज साहू (जिला एकाउंट मैनेजर), श्रीमती ममता बंजारे (डी टी सी ), श्री नंद लाल ईजारदार (बी पी एम् ), श्री सी के पटेल (ब्लॉक नोडल अधिकारी), श्री अरुण नायक (ब्लॉक नोडल अधिकारी),श्री ओ पी कुर्रे (सेक्टर प्रभारी अधिकारी) पर्यवेक्षक – श्री आर के मैत्री, श्री जी के केशरवानी, श्री डी पी रात्रे , ममता मैत्री , श्री यु के तिवारी, श्री के एल चंद्रा (फार्मासिस्ट), श्री गीता कुमार मनहर (ओ ए ओ ) जे एस ए – श्री रामेश्वर यादव , श्री हरी राम बरिहा, सी एच् ओ – श्रीमती नीमा निर्मलकर, श्री संदीप साहू , कु ईशा पंकज, कु रजनी पटेल , आर एच् ओ – श्री विकास चौहान, श्रीमती लता वैष्णव, श्रीमती ललिता जांगडे , श्री हरिलाल जांगडे , श्री कृष्ण कुमार पटेल , कु नीतू शर्मा श्री पी पी साहू , श्रीमती मिलन पटेल, पी एच सी एवं सेक्टर के सभी स्टाफ, सभी एम् टी , मितानिन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

Related Articles