सिरमिना: शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिरमिना में वृहद पौधा रोपण, बच्चों को दिया “पेड़ ही जीवन” का संदेश

लाइव भारत 36न्यूज़ से जिला सवांददाता यशपाल सिंह
जिला कोरबा पोड़ी उपरोड़ा/सिरमिना ….पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिरमिना में मंगलवार को वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष श्रीमति कमला पेंद्रो, उपाध्यक्ष श्री रवि मरकाम, सदस्य श्री राम लाल साहू, प्राचार्य श्री आर.के. ओगरे सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इको क्लब के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने भी अपने हाथों से पौधे रोपकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री आर.के. ओगरे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, _”पेड़ ही जीवन हैं। हमें अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।”_ उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पौधों को अपना मित्र समझकर उनकी रक्षा करें।
एसएमडीसी अध्यक्ष श्रीमति कमला पेंद्रो ने कहा कि स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े और वे प्रकृति से जुड़ाव महसूस करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी ने हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।




