
लाइव भारत 36 न्यूज़ से जिला रिपोर्टर की रिपोर्ट
कुल 07 नग सिलेंडर किया गया जप्त।
जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया गया।

कार्यवाही के दौरान फूड इंस्पेक्टर श्री अजीत कुजूर एवं उनकी टीम तथा थाना सक्ती पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य अनियमितताओं की जांच की गई।
संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडरों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही बुधवारी बाजार स्थित व्यक्ति 1. यशवंत देवांगन 2. नरेंद्र चौहान एक नग 3. लाल मोहम्मद एक नग 4. राधाबाई दो नग़ 5. मोहम्मद शहजाद एक नग के विरुद्ध खाद्य अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई तथा संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार कार्रवाई हेतु चिन्हांकित किया गया। अधिकारियों द्वारा व्यवसायियों को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न होने की संभावना रहती है। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा भविष्य में भी संयुक्त जांच अभियान जारी रहेगा।




