छत्तीसगढ़

बसंत नायक जी को सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (ABEO) बरमकेला पदस्थ होने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दी शुभकामनाएं


बरमकेलाश्री बसंत नायक जी निवासी देवगांव को सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (ABEO) बरमकेला के पद पर पदस्थ किए जाने पर BEO मुकेश कुर्रे तथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस अवसर पर फेडरेशन के सुभाष चौहान, नंदकिशोर पटेल, दिनेश कनौजे, नीलिमा नायक, भरत यादव व अन्य पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नायक जी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा शिक्षक एवं कर्मचारियों के हितों के लिए सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला की ओर से उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।

Related Articles