Blog

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में अवधराम बेहरा को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान-2026’

सारंगढ़।  साहू धर्मशाला भवन, कुटेला, सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में व्याख्याता शिक्षक श्री अवधराम बेहरा को उनके शिक्षा एवं शिक्षण क्षेत्र में योगदान के लिए ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था, पंजीयन क्रमांक 12220202615637, क्रमांक 04 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. जगजीवन प्रसाद जांगड़े ‘जुगनू’ तथा समिति के सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी भूमिका रही।

व्याख्याता शिक्षक (अंग्रेजी )अवधराम बेहरा शासकीय माध्यमिक शाला साल्हेओना बरमकेला को इस गौरवपूर्ण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर शुभचिंतकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान उनके शिक्षकीय योगदान और समर्पण को नई पहचान प्रदान करता है।

इस गरिमामय आयोजन के लिए आयोजक नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. जगजीवन प्रसाद जांगड़े ‘जुगनू’ तथा समिति के समस्त सम्मानित सदस्यों के प्रति सादर आभार प्रकट किए

शिक्षक का सम्मान, समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है।

Related Articles