Blogसक्ति

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा
गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

लाइव भारत 36न्यूज़ से जिला रिपोर्टर


सक्ती। राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में इस वर्ष गणेशोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि कॉलोनीवासियों की बैठक में वर्षों बाद पूर्व परंपरा के अनुरूप गणेशोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को कॉलोनीवासियों ने मूर्तिकार कार्तिक देवांगन की मूर्तिशाला पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमा का चयन किया।
उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिमा स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर कॉलोनीवासियों में उत्साह का वातावरण है तथा सभी मिलकर गणेशोत्सव को धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
इस अवसर पर राजकुमार पटेल, समेलाल गबेल, हिम्मत राठौर, श्याम सोने, केशव बघेल, जेपी चंद्र, प्रमोद सोनी, दिलीप खैरवार, शांतू कुमार, ईश्वर प्रसाद साहू, नरसिंह गोंड, मूलचंद चंद्रा, आर.पी. भैना, खुलेश्वर चंद्रा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Related Articles