जशपुर जिला

कोतबा फरसाटोली में सार्वजनिक मां लक्ष्मी का सात दिवसीय पूजन कार्यक्रम आयोजित ।इस कार्यक्रम में चौहान समाज एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य कलस यात्रा निकाला गया

कोतबा(फरसाटोली):- में सार्वजनिक मां लक्ष्मी का सात दिवसीय पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम के पहले दिवस में भव्य कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना,पूजा पाठ ,आरती , रामायण कथा प्रवचन और जशगीत संतकीर्तन कार्यक्रम फरसाटोली रामायण मंडली द्वारा किया गया

। भव्य कलश यात्रा कार्यक्रम में फरसाटोली के चौहान समाज के सभी महिलाओं, पुरूषों ,बालक बालिकाओं के साथ साथ गांव के सभी ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित हुए।


इस सात दिवसीय पूजन कार्यक्रम में परंपरागत करमा नृत्य प्रतियोगिता,डांस प्रतियोगिता ,रंगारंग नाटक प्रतियोगिता, सार्वजनिक संत कीर्तन इत्यादि कार्यक्रम शामिल हैं।पहले दिवस के इस संपूर्ण कार्यक्रम में फरसाटोली ग्राम के बुधनाथ कुलदीप,जयनाथ चौहान, बासुदेव महानकर, गौरीशंकर महानकर, पुस्तम चौहान, फुलेश्वर चौहान, दशरथ चौहान,सचित चौहान,त्रिलोचन चौहान, सुखलाल चौहान,श्याम लाल,केदार नाथ,प्रेम सागर चौहान,गणेश चौहान ,मोहन चौहान,ग्राम पंचायत फरसाटोली के भूतपूर्व सरपंच देवराज सिंह, उप-सरपंच मनमोहन यादव,डिलेश्वर यादव संचालक(प्रज्ञा बाल विकास विद्यालय फरसाटोली)एवं चौहान समाज के समस्त वरिष्ठ जनों, महिलाओं,बालक बालिकाओं के साथ साथ ग्राम के सभी श्रद्धालू भक्तजन शामिल हुए।

संतोष कुमार शर्मा के रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button