छत्तीसगढ़

छिंदिया की पूर्व माधयमिक शाला में मनाया गया “वृहद वृक्षारोपण” कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

यशपाल सिंह लाइव भारत 36 न्यूज चैनल

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा : पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक शाला छिंदिया में “वृहद वृक्षारोपण” कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमति कमला देवी पैंड़ो एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री रवि कुमार मरकाम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक श्री एम.आर. श्याम सर, शिक्षक श्री दीवान सर, कुजुर मैडम सहित समस्त शिक्षक स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान शाला परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। अतिथियों ने बच्चों के साथ मिलकर पौधे रोपे और नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

प्रधान पाठक श्री एम.आर.श्याम सर ने कहा कि “पेड़ लगाना ही जीवन बचाना है। प्रत्येक बच्चे को अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”

जनपद सदस्य श्रीमति कमला देवी पैंड़ो ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि “वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं। इन्हें काटने के बजाय अधिक से अधिक संख्या में लगाना चाहिए।”

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष श्री रवि कुमार मरकाम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर गांव में वृक्षारोपण किया जाए।
इस दौरान बच्चों ने “आओ मिलकर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को बचाएं” का नारा भी लगाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles