चौकी कनकबीरा पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के तीन आरोपी एवं एक खरीददार को चोरी के मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार

सारंगढ़ प्रार्थी चंद्र प्रकाश निषाद पिता साहेब लाल निषाद उम्र उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सरायपाली चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ के द्वारा दिनांक 08.07.2026 को चौकी कनकबीरा उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया था कि दिनांक 07.07.2026 के रात्रि में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 बीके 3938 को घर के आंगन में बाहर खड़ा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमती 65000 रु को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 324/ 2026 धारा 303 (2) bns पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था
अपराध कायमी बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती निमिषा पांडे,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन दिशा निर्देश पर लगातार पतासाजी की जा रही थी की जरिए मुकबीर सूचना मिला कि रेंजर पारा सारंगढ़ का राहुल साहनी एक चोरी के मोटरसाइकिल को बसना मे बिक्री किया है जिसकी सूचना तस्दीक हेतु राहुल साहनी को पकड़ कर बारीकी व हिकमात्तामली से पूछताछ करने पर अपने साले अर्जुन बाग और उसके दोस्त नूतन भोई झिलमिला थाना सरायपाली के साथ मिलकर ग्राम सरायपाली चौकी कनकबीरा से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 बीके 3938 को घटना दिनांक 07.07.2026 को रात्रि में चोरी करना स्वीकार किया जिसके निषानदेही पर अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर में मेमोरेंडम लिया गया तथा खरीददार मोहम्मद सलीम जावेद से चोरी के मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्ती किया गया तथा आरोपियों को विधिवत दिनांक 20.07.2026 को गिरफ्तार कर मामले मे धारा 317(2), 3(5) bns जोड़ी जाकर न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि टीकाराम खटकर चौकी प्रभारी कनकबीरा, प्रधान आरक्षक हिराधर नाग, भीमसेंन सिदार, आरक्षक कुंज बिहारी निराला, पुषेंद्र कुर्रे एंव अन्य स्टाफ का विशेष सावधान रहा




