घर घुसकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर लाठी डण्डा से मारपीट करने वाले 04 आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

लाइव भारत 36न्यूज़ से विजय धीरेह
नवीन जिला शक्ति घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण की प्रार्थिया दिनांक 11.07.2026 को प्रथम सुचना पत्र दर्ज कराई कि उसके घर के पास पेशाब करने से मना करने की बात को लेकर आरोपियो के द्वारा प्रार्थिया के पुत्र गौरीशंकर जोशी को आरोपीगण के द्वारा एक राय होकर घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर लाठी डण्डा से सिर एवं शरीर के अन्य भागो मे बेरहमी से मारपीट किया गया जिससे आहत गौरीशंकर जोशी के सिर में गंभीर चोट लगकर खुन निकलने लगा जिसे ईलाज हेतु खरसिंया के पद्मावती अस्पताल भर्ती कराया गया है रिपोर्ट पर चौकी फगुरम थाना डभरा मे अपराध कमांक 251/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 3(5) बी.एन.एस. कायम कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा आरोपियो के विरूध्द त्वरित एवं शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पटेल से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, सहायक उप निरीक्षक हीराराम संवरा एवं चौकी फगुरम स्टाफ के द्वारा आज दिनांक 12.07.2026 को प्रकरण के नामजद आरोपीगण जो घटना के बाद फरार होने के फिराक में थे उनके सकुनत में दबिश देकर आरोपीगणो को पकड़कर सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक घटना समय को घटना कारित करना स्वीकार करने से आरोपियो के द्वारा घटना में प्रयुक्त तीन नग बांस के डण्डा को जप्त कर आरोपीगण 01. जगतराम ओगर पिता खुबुराम उम्र 49 वर्ष 02. हिमालय प्रसाद ओगर पिता जगतराम उम्र 29 वर्ष, 03. मोहन जोशी पिता रामप्रसाद उम्र 29 वर्ष एवं 04. रानु ओगर पिता जगतराम ओगर सभी निवासी ग्राम फगुरम चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अनवर अली, सहायक उप निरीक्षक हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक नान्हीराम यादव, आरक्षक सुभाष राज, आरक्षक दिनेश कुमार पटेल एवं आरक्षक अविनाश देवांगन का योगदान रहा।




