जिला बलौदाबाजार

विमल अजय के नेतृत्व में भूख हड़ताल सफल, प्रशासन ने मानी मांगें

लाइव भारत 36 न्यूज़ धीरेन्द्र साहू


रायपुर //बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर पंचायत के समक्ष व्यापारियों, मजदूरों एवं आम नागरिकों द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन आखिरकार सफल रहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा नेता विमल अजय ने बताया कि व्यापारियों और आमजन की जायज़ मांगों पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया गया है, जिसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया।


     जानकारी के अनुसार, कई दिनों से चल रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में व्यापारी, मजदूर, किसान एवं नागरिक शामिल हुए थे। विमल अजय ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे कसडोल के व्यापारी समाज, मजदूर वर्ग और आम नागरिकों की एकता एवं संघर्ष की जीत है।
     आंदोलन के दौरान लगातार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवाज़ उठाई गई। आंदोलनकारियों की एकजुटता और शांतिपूर्ण संघर्ष को देखते हुए प्रशासन ने मांगों पर सहमति जताई। इसके बाद तहसीलदार द्वारा विमल अजय एवं आंदोलनकारियों को नारियल पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।
   विमल अजय ने कहा कि जब समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए खड़ा होता है तो न्याय अवश्य मिलता है। उन्होंने इस संघर्ष में सहयोग देने वाले सभी व्यापारी भाइयों, मजदूर साथियों, किसान भाइयों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
     उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ हुए इस न्याय का सबसे बड़ा कारण उनकी एकता, आपसी विश्वास और संघर्ष की भावना रही है। यह आंदोलन आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने की मिसाल बनेगा।
    “व्यापारीएकता ज़िंदाबाद!
मजदूर-किसान एकता ज़िंदाबाद!
सत्याग्रह ज़िंदाबाद!
न्याय की जीत हुई है!