युवा कांग्रेस कसडोल विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चंदन जायसवाल ने किया नामांकन

लाइव भारत 36न्यूज़ से रायपुर संभाग धीरेन्द्र साहू
रायपुर -: बलौदाबाजार जिले के युवा कांग्रेस कसडोल विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चंदन जायसवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया है। चंदन जायसवाल पूर्व में NSUI विधानसभा सचिव के रूप में संगठन में दायित्व निभा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने दौलत राम शर्मा शासकीय महाविद्यालय, कसडोल की राजनीति परिषद में सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है।
छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले चंदन जायसवाल वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ वे क्षेत्र की समस्याओं को सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद चंदन जायसवाल ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने और क्षेत्र में युवा कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने की बात कही। उनके नामांकन के बाद समर्थकों एवं युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।



