जांजगीर-चांपा

टोकन आसानी से मिला, धान की तौलाई भी व्यवस्थित रूप से हो रही है -कृषक छोटे लाल

पेंड्री उपार्जन केंद्र में आज 46 किसानों से खरीदा गया 1697.20 क्विंटल धान,

धान बेचने में कोई असुविधा नहीं -कृषक हुलास राम,

टोकन आसानी से मिला, धान की तौलाई भी व्यवस्थित रूप से हो रही है -कृषक छोटे लाल कश्यप,जांजगीर-चांपा 2 दिसंबर 2020/ जिले के विकासखंड के नवागढ़ के ग्राम पेंड्री धान खरीदी केंद्र में 2 दिसंबर को 46 किसानों से कुल- 1697.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई। केंद्र प्रभारी हरनारायण मिश्रा ने बताया कि केंद्र में धान बेचने 1395 किसानों का पंजीयन हुआ है। केंद्र के अंतर्गत 1448.31हेक्टेयर रकबे का पंजीयन हुआ है। पंजीयन के मुताबिक इस केंद्र में 53 हजार 587.20 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। धान बेचने आए किसानों ने बताया कि उन्हें टोकन आसानी से मिल रहा है और धान की तौलाई भी आसानी से हो रही है। किसानों ने बताया कि वह सुविधापूर्वक अपने धान की बिक्री समर्थन मूल्य पर कर रहे हैं।

पेंड्री उपार्जन केंद्र में अपनी उपज बेचने आए कृषक हुलास राम कश्यप ने बताया कि उन्होंने 12 एकड़ रकबे में धान की खेती की है। उन्होंने बताया कि आज उनके द्वारा 300 कट्टी धान की तौलाई कराई गई। हुलास राम ने बताया कि उन्हें टोकन लेने और धान बेचने में कोई भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्था अच्छी है।
पेंड्री के छोटे लाल कश्यप ने बताया कि टोकन मिलने के बाद उन्होने आज 118 कट्टी धान बेचा। उनका कुल 53 क्विंटल धान का टोकन जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि केंद्र में धान लाने पर तुरंत उसकी तौलाई की जा रही है। इसी प्रकार की कृषक विजय कुमार कश्यप को कुल 160 कट्टी धान का टोकन जारी हुआ है। धान बेचने में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। 3 दिसम्बर को धान खरीदी के लिए 38 टोकन ज़ारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button