फरसाबहार

जशपुर में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती को मजदूर किसान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया


अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के निर्देश पर एवं विधायक आदरणीय श्री यू डी मिंज जी के मार्गदर्शन मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार के द्वारा 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 जयंती को किसानों के हितों की रक्षा के लिए एवं किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए केंद्र सरकार के किसान बिल के विरोध में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को “मजदुर किसान बचाओ दिवस” के रूप में मनाया गया।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिये लाया गया काला कानून को तत्काल निरस्त करने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार फरसाबहार को सोपा गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से निरंजन ताम्रकार अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार,हस्ताक्षर अभियान प्रभारी वामदेव पांडे, नवीना पैकरा डीडीसी फरसाबहार क्षेत्र,मोहम्मद सेराजुद्दीन ब्लॉक उपाध्यक्ष, अयोध्या सिंह ब्लॉक महामंत्री, संतोष पिंटू यादव विधानसभा अध्यक्ष कुनकुरी,अमर कुमार सोनी विधानसभा उपाध्यक्ष कुनकुरी,जीतू जायसवाल जॉन प्रभारी,गणेश सिंह,गणेश साय,बसंत सिंह, ,चन्द्रधर राय,पैतृक मिंज,अरविंद साह,शेखर चौहान,किशोर साय, जी,देवला पैंकरा,विनय चौहान,सत्यनारायण जी,असुंता जी,अंजुला चौहान,गिरीश साहू संतोष यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामील हुये।

लाइव भारत 36 न्यूज़ फरसाबहार से लखन लाल सिंह रिपोटर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button