Blog
विधायक विष्णु खत्री ने सुनी ग्राम पनिया की पुकार, कीचड़ भरी सड़क पर डलवाई मुरम

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया विधानसभा के ग्राम पनिया में लंबे समय से कीचड़ भरी कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री को अपनी समस्या बताई।

विधायक ने मौके पर आकर समस्या को देखा और तत्काल सड़क पर मुरम और का काम शुरू करवाया। अब गांव की मुख्य सड़क पर काम चल रहा है, जेसीबी और रोलर मशीन से सड़क बनाई जा रही है।
ग्रामीणों ने वीडियो में बताया कि पहले यहां इतनी कीचड़ थी कि निकलना मुश्किल था। अब सड़क बनने से बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को खेत पर जाने में आसानी हो रही है। ग्रामीणों ने विधायक विष्णु खत्री का आभार जताते हुए कहा – “विधायक ने हमारी समस्या दूर की, हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे।”
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विधायक ने गांव के विकास के लिए 1 लाख रुपये की घोषणा की थी, जिसका स्वीकृति पत्र भी गांव को मिल गया है।



