Blog

जलगंगा संवर्धन अभियान का समापन


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।ग्राम पंचायत हर्राखेडा में आज नदी किनारे घाट के पास जलगंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें घाट से कलश यात्रा प्रारंभ हुई और संकटमोचन हनुमान मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर ने कहा आज इस जलगंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में हम संकल्प करें कि जल को व्यर्थ नहीं जाने देंगे वर्षा जल को कुएं तालाबों के माध्यम से रोकने का प्रयास करेंगे जल है तो कल है इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने घाट के पास वृक्षारोपण किया इस मौके पर कुबेर सिंह गुर्जर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, मिश्रीलाल मालवीय जिला सदस्य प्रतिनिधि, भूपेन्द्र सिंह जाट जनपद सदस्य प्रतिनिधि,पतिराम राजपूत जनपद सदस्य, प्रभुलाल नागर पटेल हर्राखेडा, एसडीएम आशुतोष शर्मा, सीईओ देवश सराठे, सहायक यंत्री एम एल अहिरवार , एपीओ हेमंत माधुरे,
उपयंत्री श्रीमती अपेक्षा जामने,
रामबाबू साहू आजीविका मिशन,सरपंच मचल सिंह मालवीय,
सचिव समुन्दर सिंह सिसोदिया सहायक सचिव आजाद सिंह चौहान , सहित समूह की दीदियां एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles