छत्तीसगढ़

मंडल सिरमिना में बूथ अध्यक्ष के घर सुना गया ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड

जिला सवांददाता यशपाल सिंह


कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा:भारतीय जनता पार्टी मंडल सिरमिना में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का प्रसारण बूथ अध्यक्ष श्री जगदेव साहू जी के निवास पर सुना गया।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देशवासियों से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार का प्रसारण जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्री डॉ. पवन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रवि कुमार मरकाम जी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा एवं प्राधिकृत अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरमिना), मंडल महामंत्री द्वय श्री राकेश जायसवाल जी, श्रीमती कमलादेवी पैन्द्रो जी, कोषाध्यक्ष श्री लालजी पांडेय जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री रामलाल साहू जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री रीता उइके जी, बूथ अध्यक्ष श्री जगदेव साहू जी, श्री राहुल विश्वकर्मा जी, श्रीमती इंद कुंवर यादव जी, श्रीमती सीमा यादव जी, श्री अमृत लाल ताम्रकार जी, श्रीमती लक्ष्मी जायसवाल जी, श्री हरदेव साहू जी, श्री सुनील गुप्ता जी सहित मंडल के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Related Articles