Blog

करीला धाम के लिए निकली विशाल पदयात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर पूर्व सरपंच राजू यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। श्री जननी माता मंदिर करीला धाम के दरबार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पदयात्रा का आयोजन किया गया। लगातार 11वें वर्ष ग्राम सोहाया से जगत जननी माता करीला धाम के लिए भव्य एवं विशाल पदयात्रा निकाली गई। पूर्व सरपंच राजू यादव परसौरिया के तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। डीजे की भक्ति धुनों और माता के जयकारों के साथ श्रद्धालु पैदल करीला धाम की ओर रवाना हुए। यात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। कई स्थानों पर पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा का समापन माता जानकी मंदिर, करीला धाम में होगा। यहाँ पर पूर्व सरपंच राजू यादव द्वारा भंडारे का आयोजन और प्रसिद्ध राई नृत्य का कार्यक्रम भी रखा गया है।

Related Articles