श्री सिद्ध हनुमान मंदिर 174 वीं महाआरती पंडित राज शर्मा हुए शामिल

महाआरती सनातन संस्कृति उत्थान की दिशा में सार्थक पहल… अधिवक्ता चितरंजय

जिला सक्ती श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की 174 वीं महाआरती में मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, लता ग़बेल, माया ठाकुर आदि के साथ नारी शक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया तो वहीं पंडित राज शर्मा ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया ।
इस अवसर पर
पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।
इस अवसर पर पंडित राज शर्मा ने बताया कि हनुमान लला की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है जिसके लिए हनुमान परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन संस्कृति उत्थान की दिशा में सार्थक पहल है।
आज सुबह का श्रृंगार– सुमित राजपूत शाम का श्रृंगार रमेश कुमार गोयल के द्वारा कराया गया तथा प्रसाद व्यवस्था –यातायात थाना सक्ति, राज शर्मा, रितेश शर्मा, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली द्वारा किया गया।
आज सिंदूर अभिषेक–रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा प्रत्यूषा पद्माक्ष सोनी द्वारा कराया गया तो सुंदरकांड पाठ–निधि राहुल गबेल राम नरेश देवांगन, एकांश बरेठ, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय के द्वारा कराया गया।





