Blog

भारतीय किसान संघ भोपाल – बैरसिया, फंदा, नजीराबाद में भगवान बलराम जन्मोत्सव एवं किसान न्याय यात्रा का ऐलान


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया, नजीराबाद। भारतीय किसान संघ भोपाल जिले की नजीराबाद तहसील में भगवान बलराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2024-25 में भोपाल जिले को शामिल नहीं किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। इसी को देखते हुए आज आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बैरसिया-नजीराबाद से भगवान बलराम किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

किसानों की प्रमुख 5 मांगें –

1. वर्ष 2024-25 के फसल बीमा में भोपाल जिले को जोड़ा जाए।
2. वर्तमान में सोयाबीन फसल में पीला मोजेक वायरस से हुए नुकसान का राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत सर्वे कराकर तत्काल राहत राशि एवं फसल बीमा दिया जाए।
3. सोयाबीन की फसल को समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत खरीदा जाए अथवा भावांतर योजना का लाभ दिया जाए।
4. किसानों को समय पर खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
5. बैरसिया क्षेत्र के प्रत्येक थाने में फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उक्त ज्वलंत समस्याओं को लेकर यह न्याय यात्रा दिनांक 15 सितंबर 2026 को नजीराबाद से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह दांगी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सक्सेना, ओमकार सोलंकी, रवी मीणा, ज्ञान सिंह मीणा, तहसील अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सोलंकी, संयोजक अखलेश गौर, प्रेम सिंह कुशवाह, प्रकाश श्रीवास, मनोज गोस्वामी, शैलेन्द्र मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

किसान शक्ति जागेगी – सारी समस्या भागेगी।
किसान संघ का मुख्य आधार – हम जानें अपने अधिकार।

Related Articles