Blog
जनपद पंचायत बैरसिया के गेट के सामने गंदगी का अंबार, जिम्मेदारों की अनदेखी से लोग परेशान

कैसे होगा प्रधानमंत्री जी का सपना पूरा स्वच्छता के यह हाल है
रिपोर्टर विनय पटेल

बैरसिया (भोपाल)। जनपद पंचायत बैरसिया के मुख्य गेट के सामने इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे कचरा जमा होने से आसपास का वातावरण खराब हो रहा है और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद पंचायत जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने ही सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है तो ग्राम पंचायतों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। स्वच्छ भारत अभियान के दावों की यहाँ खुलेआम पोल खुल रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से जल्द सफाई करवाने और नियमित रूप से साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।




