शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया।

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन “शिक्षक दिवस” को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम शाला के समस्त शिक्षकों का आरती तिलक से स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा को धूप दीप, फूल नारियल से आरती किया गया। शिक्षक दिवस पर बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा केक काटा गया। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन चरितार्थ पर प्रभारी प्रधान पाठक गायत्री सिदार, प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल, सहायक शिक्षक धरणीधर सिदार, सहायक शिक्षिका योगेश्वरी सिदार और भूपेश कुमार नायक द्वारा प्रेरणा दायक वक्तव्य कहा गया। समस्त शिक्षकों एवं बच्चों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। इस तरह शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।





