छत्तीसगढ़

नगर पालिका चुनाव में हिस्सेदारी को लेकर चौहान गांड़ा समाज की बैठक संपन्न

सारंगढ़ में सामाजिक एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय

सारंगढ़। चौहान गांड़ा समाज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा आज सारंगढ़ के पैलपरा में सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर पालिका सारंगढ़ चुनाव को लेकर समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर चर्चा की।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चुनाव में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दावेदारी कर रहे तीनों प्रत्याशियों के साथ सर्वसम्मति से संकल्प लिया। इस दौरान समाज की एकजुटता और सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया गया।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में सामाजिक हितों, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर श्री रामाधार चौहान,
जिला अध्यक्ष चौहान गांड़ा समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़
जिला उपाध्यक्ष भाजपा अ.जा. सारंगढ़ बिलाईगढ़,श्री संजय चौहान
जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ चौहान गांड़ा समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़
जिला उपाध्यक्ष भाजपा अ.जा. सारंगढ़ बिलाईगढ़,श्री अविनाश चौहान (बबलू)
ब्लॉक अटगवा अध्यक्ष चौहान गांड़ा समाज
जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा अ.जा. सारंगढ़ बिलाईगढ़ सहित समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए निर्णय को समाज की एकजुटता और आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Related Articles