छत्तीसगढ़
सिरमिना में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई गहन चर्चा

जिला सावांददाता यशपाल सिंह की रिपोर्ट
कोरबा/सिर मिना भारतीय जनता पार्टी मण्डल सिरमिना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को दोपहर 02:00 बजे पंचायत भवन लाद में संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार एवं मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना रहा। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनजातीय समाज के हितों के लिए भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
- श्री कुल सिंह कँवर – जिलाध्यक्ष, अजजा मोर्चा कोरबा
- श्री वीरेंद्र मरकाम – जिला महामंत्री, अजजा मोर्चा कोरबा
- श्रीमती पुष्पा कँवर – जिला उपाध्यक्ष, अजजा मोर्चा
- श्री रामकुमार सोनिकर – जिला मंत्री, अजजा मोर्चा
- श्री अमृत तंवर – जिला कार्यालय प्रमुख
- श्री सोहन पुलस्त – भाजपा मंडल अध्यक्ष, सिरमिना
- श्री ऋषि प्रजापति – भाजपा मंडल अध्यक्ष, चोटिया
- श्री लाल बहादुर सिंह – अध्यक्ष, अजजा मोर्चा सिरमिना
- श्री कांता तंवर, श्री जगतपाल, श्री श्यामलाल मरावी – मंडल कार्यकारिणी सदस्य
- श्री मनेन्द्र सिंह – पूर्व सरपंच, पोंडी खुर्द
जिला अध्यक्ष श्री कुल सिंह कँवर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री लाल बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




