जिला बलौदाबाजार
सुकली में जिसे माना गया था मुर्दा, वह निकला जिंदा

लाइव भारत 36न्यूज़ से रायपुर संभाग से धीरेन्द्र साहू
जिला बलौदाबाजार जिले के गिरोदपुरी धाम के पास जिस शख्स को परिवार और गांव ने मुर्दा मान लिया था उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया दशगात्र की रस्म भी पूरी हो गई लेकिन अचानक वही शख्स रात के अंधेरे में गांव के सामने जिंदा खड़ा नजर आया मामला ऐसा कि सुनकर हर कोई हैरान है
जी हाँ आपको बताते चले की रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले के गिरोदपुरी धाम के पास सुकली गाँव में मोतीलाल को मृत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था वही शख्स कुछ समय बाद मोतीलाल अचानक जिंदा सामने आ गया।
गाँव में ह्ड़कंप मचा हुआ है




