छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत केसला से गूंजा देशभक्ति का संदेश, उपसरपंच अरुण कुमार यादव ने दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत केसला से उपसरपंच श्री अरुण कुमार यादव ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, जिलेवासियों एवं ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को याद करने का गौरवपूर्ण अवसर है। उनके बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

श्री अरुण कुमार यादव ने कहा कि गांव और समाज की तरक्की ही देश की प्रगति की मजबूत नींव है। हमें शिक्षा, विकास, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हुए अपने क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

समस्त देशवासियों एवं ग्राम पंचायत केसला के नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

— अरुण कुमार यादव
उपसरपंच, ग्राम पंचायत केसला

मोहन चौहान की रिपोर्ट

Related Articles