मिनीमाता जी का छत्तीसगढ़ के निर्माण एवं विकास में अमूल्य योगदान–मंत्री गुरू खुशवंत साहेब

धीरेन्द्र साहू
मंहत नैनदास स्मृति स्थल के लिए 10 लाख देने की घोषणा
रायपुर :- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बलौदाबाजार भाटापारा द्वारा आयोजित ममतामयी मिनीमाता जी के 54 वें स्मृति दिवस एवं जिला स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सनम जांगडे जी पूर्व विधायक एवं प्रदेशअध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ थे। विशेष अतिथि खोड़श कश्यप केन्द्रीय अध्यक्ष मनवा कुर्मी समाज, मोहन बंजारे प्रदेश महासचिव, सविता अनंत अध्यक्ष जनपद पंचायत भाटापारा। दीपक घृतलहरे जिला अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं सामाजिक समरसता, समानता और जनसेवा की प्रखर प्रेरणास्रोत ममतामयी मिनीमाता जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।




