लाईट की लचर व्यवस्था से जटगा सब स्टेशन का सप्लाई क्षेत्र ‘भगवान भरोसे’

जिला संवाददाता: यशपाल सिंह
पोड़ी-उपरोड़ा/जटगा
पोड़ी उपरोड़ा/ जटगा :जटगा सब स्टेशन से जुड़े ग्रामीण इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से आमजन परेशान हैं। घंटों तक बिजली कटौती के कारण सप्लाई क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह “भगवान भरोसे” हो गई है।
क्या है मामला
रावा फीडर 11 केवी लाइन से जुड़े गांवों में बिजली का आना-जाना आम बात हो गई है। पहले इसी ग्रुप के जरिए लाइन बंद होने या फाल्ट की जानकारी मिल जाती थी। लेकिन जब ग्रामीणों ने ग्रुप में ही पूछा कि लाइट कब तक आएगी, तो ग्रुप को “ओनली एडमिन” कर दिया गया। अब उपभोक्ता न तो सवाल पूछ पा रहे हैं और न ही कोई जानकारी ले पा रहे हैं।
विभाग की ओर से सूचना जारी की गई थी कि दिनांक 25/07/2026 को जमनीपाली 132/33 केवी उपकेंद्र से निकलने वाली सभी लाइनें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगी। लेकिन शाम 7 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हुई।
लोगों को हो रही परेशानी
लाइनमैन को फोन करने पर सिर्फ “फाल्ट आ गया है, काम चल रहा है” कहकर टाल दिया जाता है।
इस लचर व्यवस्था से सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, दुकानदारों और घरों में बुजुर्गों व मरीजों को हो रही है। पढ़ाई बाधित है, कारोबार ठप है और गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल है।
किया कहते है ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि जब सूचना देने वाला माध्यम ही बंद कर दिया जाए और समय पर बिजली न मिले, तो सवाल उठना लाजमी है। फिलहाल जटगा सब स्टेशन क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है।




