sakti

स्टेट बैंक क्योस्क संचालक द्वारा लिफ्ट देने के चक्कर में 50हजार की चोरी का हुआ शिकार


लाइव भारत 36न्यूज़ से विजय धीरेह


नवीन जिला शक्ति थाना मालखरौदा के अडभार चौकी अंतर्गत का है मामला जहां पर ग्राम पंचायत चरौदी निवासी संतोष टंडन द्वारा sbi क्योस्क संचालन किया जाता है जहां सोमवार और मंगलवार को शक्ति स्टेट बैंक बैंक कार्य हेतु जाना पड़ता है उसी तरह दिनांक 13,07.2026 सोमवार को अपने निवास स्थान चरौदी से निकला जहां नगर पंचायत अडभार पेट्रोल पंप के आगे समय लगभग सुबह 9.35 बजे  कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिफ्ट मांगा फिर गाड़ी में बैठकर शक्ति लेजाने को संतोष टंडन को बोला  जिस पर संतोष द्वारा लिफ्ट देकर अज्ञात व्यक्ति को ले जाया जहां उसके बैग में रखे लैपटॉप और नगदी 50हजार से ज्यादा रुपए रखे थे उसको लिफ्ट लेने वाले अज्ञात व्यक्ति द्वारा रास्ते के बीच से पैसा 50 हजार को निकाल लिया और टेमर फाटक के उसपार बोईरडी जाने के रास्ते में संतोष के गाड़ी से उतर गया और पचास हजार रुपए बैग में रखे थे उसको लेकर फरार हो गया।जिस प्राथी संतोष टंडन द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिखित शिकायत चौकी अडभार और थाना शक्ति में आवश्यक कार्यवाही के लिए आवेदन दिया है।

Related Articles