डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा मंडल पाली के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित

लाइव भारत 36न्यूज़ कोरबा से जिला ब्यूरो यशपाल सिंह की रिपोर्ट
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार, 6 जुलाई 2026 को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा मंडल पाली के समस्त बूथों पर श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रवाद, एकात्मता और जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी देश के प्रत्येक नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इसी क्रम में पाली नगर के बूथ क्रमांक 306 स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, पार्षद सोना ताम्रकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कश्यप, बूथ अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा महामंत्री प्रकाश दुबे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह पैकरा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष संजय छाबड़ा, योषित ठक्कर, तुषार पांडे, शालू श्रीवास तथा नरेंद्र पैकरा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




