जिला बलौदाबाजार

लवन थाना के नवपदस्थ थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिन्हा से पत्रकारों ने कीया सौजन्य मुलाकात, कानून-व्यवस्था को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

लाइव भारत 36न्यूज़ से रायपुर संभग धीरेन्द्र साहू





       जिला बलौदाबाजार के लवन थाना नवपदस्थ  प्रभारी अश्वनी कुमार सिन्हा, से सोमवार को लवन क्षेत्र के पत्रकारों ने थाना परिसर में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को आवश्यक बताते हुए जनहित के कार्यों में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।    
       पत्रकारों ने भी निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, सामाजिक समरसता तथा पुलिस–जनता के बीच बेहतर संवाद को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगजीवन नारंगे, सुरेन्द्र कुमार बघेल, ताराचंद कठोत्रे, सुमेर वर्मा, प्रकाश बार्वे, उपस्थित रहे।