रायगढ़

गोधन न्याय योजना का संचालन व आजीविका संवर्धन के कार्यों को देखने सारंगढ़ के गौठानों में पहुंचे एवं अचानकपाली गौठान का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री भीम सिंह

गोधन न्याय योजना का संचालन व आजीविका संवर्धन के कार्यों को देखने सारंगढ़ के गौठानों में पहुंचे कलेक्टर श्री भीम सिंह

महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा-जिले में महिला समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कंपोस्ट के लिये पैकेजिंग मटेरियल भी तैयार करेगी एक महिला समूह

समूहों द्वारा तैयार उत्पाद के विक्रय हेतु नगरीय क्षेत्रों में दुकान आबंटन के निर्देश

रायगढ़, 22 जनवरी 2021/ गोधन न्याय योजना का संचालन व गौठानों में महिला समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों के निरीक्षण में कलेक्टर श्री भीम सिंह सारंगढ़ विकासखण्ड के गौठानों में पहुंचे। विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री सिंह मुडिय़ाडीह गौठान पहुंचे। यहां उन्होंने गोबर खरीदी व कंपोस्ट निर्माण की जानकारी ली। कंपोस्ट निर्माण के लिये पिट की आवश्यकता होने पर लो कॉस्ट पिट निर्माण के निर्देश दिये। कंपोस्ट के पैकेजिंग हेतु पैकेट्स उपलब्ध करवाया। उन्होंने बताया कि सारंगढ़ विकासखण्ड के गोडम की सुरभि महिला समूह को पूरे जिले के लिये कंपोस्ट के पैकेट तैयार करने का काम दे रहे है। उन्होंने कहा कि महिला समूहों का आर्थिक स्वावलंबन हमारा उद्््देश्य है इसके लिये जहां वर्मी कंपोस्ट का निर्माण महिला समूह कर रही है तो उसके लिये पैकेजिंग मटेरियल तैयार करने का काम भी एक महिला समूह को ही दिया जा रहा है। इससे महिला समूहों के बीच उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।


इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान में कार्यरत महिला समूहों के उत्पाद को देखा। महिलायें अगरबत्ती, डिटर्जेन्ट पाउडर, साबुन, फिनाईल जैसे उत्पाद बना रही है। कलेक्टर श्री सिंह उत्पादों के गुणवत्ता की सराहना की। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयार किये जा रहे उत्पाद के लिये मार्केट लिंकेज करें तथा जिले के नगरीय निकायों के व्यावसायिक क्षेत्रों में एक-एक दुकान की व्यवस्था करें। जिससे अधिक लोगों तक इन उत्पादों की पहुंच बने। उन्होंने महिला समूह को अगरबत्ती निर्माण की मशीन देने के निर्देश दिये। गोबर खरीदी के लिये एप में एन्ट्री करने के लिये गौठान समिति के एक सदस्य को टे्रन करने के निर्देश दिये। कंपोस्ट की बिक्री के लिये गौठान से ही सीधा किसानों को बिक्री करने की व्यवस्था बनाने के लिये कहा। उन्होंने गौठान में चारागाह विकास के लिये पानी की समस्या होने पर चारागाह के समीप पंचायत द्वारा स्थल चिन्हांकन कर मनरेगा से तालाब खुदवाने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये।

अचानकपाली गौठान का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिंह इसके पश्चात अचानकपाली गौठान के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने गौठान समिति अध्यक्ष से खरीदे गये गोबर व विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट की बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिये। यहां महिला समूहों द्वारा सिलाई कर कपड़े तैयार किये जा रहे है। कलेक्टर श्री सिंह ने महिलाओं द्वारा तैयार कपड़े की सराहना करते हुये मार्केट लिंकेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

दुध उत्पादन बढ़ाने पर जोर

कलेक्टर श्री सिंह ने क्षेत्र में पशुपालकों की अच्छी संख्या को देखते हुये दूध का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिये। जिस पर उप संचालक पशुपालन ने बताया कि यहां तीन एफपीओ का गठन किया जा रहा है। जिसमें से एक एफपीओ दुध उत्पादन पर काम करेगा, दूसरा आहार तैयार करने का तथा तीसरा प्रोडक्ट की मार्केटिंग पर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि गौठान में एक पशु आहार प्लांट भी तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान में तैयार किये चारागाह का भी अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में आने वाले पशुओं को हरा चारा काटकर खिलाने तथा दूसरे गौठानों में भी सप्लाई करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों कृषि कार्य हेतु आबंटित पड़ती भूमि की जानकारी ली। कृषि अधिकारी को निर्देशित किया महिला समूहों के कृषि कार्य हेतु कार्ययोजना तैयार करें।

सफल डेयरी संचालक सहदेव पटेल के घर पहुंचे कलेक्टर

कलेक्टर श्री सिंह दमदरहा के किसान श्री सहदेव पटेल के घर पहुंचे। सहदेव पटेल राज्य पोषित डेयरी विकास उद्यमिता योजना के अंतर्गत डेयरी इकाई की स्थापना कर सफल संचालन कर रहे है। यहां कलेक्टर श्री सिंह ने उनकी डेयरी का निरीक्षण किया तथा डेयरी के काम के बारे में उनके अनुभव जाने। सहदेव पटेल ने बताया कि इस कार्य से वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुये है। कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें शुभकामनायें देते हुये कहा कि आप दूसरों को भी डेयरी का काम शुरू करने के लिये प्रेरित करें।

सतधनु सारथी के खास रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button