किसान संघ की प्रदेश बैठक संपन्न, 9 लाख सदस्यता का लक्ष्य

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया भारतीय किसान संघ (मध्यभारत प्रांत) की प्रदेश स्तरीय बैठक गुरुवार को शिवाजी नगर, भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में आगामी महासदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रांत के सभी 16 जिलों में महासदस्यता अभियान 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। पूरे प्रांत में 9 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश जी कुलकर्णी ने कहा कि सदस्यता ही संगठन की असली ताकत है। जितनी अधिक सदस्यता होगी, संगठन का कार्य उतना ही आसान होगा।
बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान सहित प्रांत, संभाग एवं जिलों के अध्यक्ष व मंत्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

- राहुल धूत
प्रांत प्रचार प्रमुख, मध्यभारत
*भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश




