जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय पहुंचे 27 दिसंबर को जांजगीर

अकलतरा मोड़ पर हुआ स्वागत, साथ ही चांपा,जांजगीर सहित जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में करी सहभागीता

जांजगीर-चाम्पा -छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार संगठन के दौरे पर जांजगीर-चांपा जिला पहुंचे, सर्वप्रथम जिला आगमन पर जिले की प्रवेश सीमा में अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओ के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया एवम हुए उन्हें चाम्पा लाया गया,जहां चांपा में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के चांपा नगर मंडल के आयोजित अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग में सहभागीता करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में जानकारी दी तथा इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दोपहर भोजन किया, उसके पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीधे जांजगीर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उनका जांजगीर चांपा

विधानसभा के नैला- जांजगीर नगर मंडल एवं जांजगीर ग्रामीण मंडल सहित जिला पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया तथा इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिला भाजपा कार्यालय में हाईटेक प्रेस कॉन्फ्रेंस सभागार का उद्घाटन किया, तथा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में चारों ओर अव्यवस्था का वातावरण है, एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो वायदे जनता के साथ किए थे उन वायदों को सरकार पूरा नहीं कर रही है, एवं वर्तमान में धान खरीदी के दौरान किसान अपनी फसल को बेचने के लिए पसीना बहा रहा है, किंतु सरकार की अव्यवस्था ने आम

नागरिकों को परेशान कर दिया है, तथा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार हर मुकाम पर विफल है एवं एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में भाजपा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी इसके पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जिला कार्यालय में आयोजित नैला- जांजगीर नगर मंडल एवं जांजगीर ग्रामीण मंडल के अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में शामिल हुए जहां उन्होंने विगत महीनों पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कोरोना काल के दौरान किये गए सेवा कार्यों की ई बुक का भी मैनुअल

विमोचन किया, साथ ही इस दौरान मंचस्थ अतिथियों में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद गुहाराम अजगळे, जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व सांसद श्रीमती कमला पाटले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया, प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक दिनेश सिंह, जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला भाजपा पूर्व महामंत्री अमर सुल्तानिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्ण कुमार सिंहसर्वा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया,प्रमुख मंचस्थ थे, कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने करते हुए विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी दी, तथा दोनों मंडलों की ओर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को कांसे की थाली शाल एवं श्रीफल

से सम्मानित किया गया, एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नैला जांजगीर नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने करते हुए सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला संगठन के कार्यो में काफी सक्रिय है, एवं जिले का भाजपा कार्यालय भी हाईटेक पद्धति से संगठन के सभी कार्यों को गति दे रहा है, एवं आने वाले दिनों में हम सभी को पार्टी के कार्यों को और अधिक आगे बढ़ाते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है, एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कृषि सुधार कानून लाकर देश के करोड़ों किसानों के हित में काम किया है, एवं एवं हमें कृषि सुधार कानूनों की सही जानकारी किसानों तक पहुंचानी है, जिससे देश के किसान विपक्ष द्वारा गुमराह किए जाने वाले कार्यों में ना आए, तथा कार्यक्रम के दौरान जांजगीर चांपा विधायक नारायण चंदेल एवं जिला भाजपा

अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस्तार पूर्वक संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सड़क मार्ग से बाराद्वार पहुंचे जहां बाराद्वार में जगरानी देवी उपाधि महाविद्यालय में प्रबंधन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए जहां शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के नेतृत्व में बाराद्वार मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका

आत्मीय स्वागत किया एवं इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री मेधाराम साहू,शक्ति रियासत की राजकुमारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह सहित अनेकों भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए अभिनंदन किया, तथा जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारीगण, निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष तथा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे

लाइव भारत 36 न्यूज़ विजय धिरहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button