रायपुर
राज्य स्तरीय ऑनलाइन कला उत्सव के एकल गायन प्रतियोगिता में आरंग की दिव्या साहनी प्रथम ।
आरंग: समग्र शिक्षा राज्य परियोजना रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन कला उत्सव के एकल गायन प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग की छात्रा और छत्तीसगढ़ के मशहूर बैंड प्रभु ब्रास बैंड पार्टी आरंग के घर की बेटी कु.दिव्या साहनी ने पहला स्थान हासिल किया है।कु.दिव्या की इस उपलब्धि ने परिवार, स्कूल और अपने शहर का नाम रोशन करने के साथ समाज का भी कद उंचा किया है।
आपको बता दें कि कु.दिव्या कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है।कु.दिव्या का ताल्लुक आरंग के प्रतिष्ठित वाद्य कलाओं में निपुण लल्ला साहनी के परिवार से है। कु.दिव्या लल्ला साहनी के छोटे भाई गोपी साहनी और इंदु साहनी की बेटी है।
लाइव भारत36 न्यूज़ से सतधनु सारथी के रिपोर्ट