श्री अन्नपूर्णा खाघान्न विक्रेता महासंघ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बैरसिया दौरे थे इस दौरान श्री अन्नपूर्णा खाघान्न विक्रेता महासंघ ने पीडीएस कमीशन कटौती की मांग को लेकर श्री अन्नपूर्णा खाघान्न विक्रेता महासंघ बैरसिया ने मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन सौंपा संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि हमे राशन वितरण करते समय हम पूरी जिम्मेदारी से शासन की योजना अनुसार समय पर राशन वितरण करते है पहले हमारी कमीशन 10,500 रूपये प्रतिमाह मिलती थी जिसके बाद उसे घटाकर 8,400 रूपये कर दी गई अब वर्तमान में उक्त कमीशन 5400 रूपये प्रतिमाह प्राप्त हो रही है जिससे हमारी राशन दुकान संचालन करने मे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है उक्त कमीशन बढाने की बजाय कम होने से इस महंगाई के जमाने मे हमे दिया जाने वाला मानदेय पर्याप्त नही है उक्त कमीशन को बढाकर 25,000 रूपये प्रतिमाह की जाय





