सक्ती

भाजयुमो 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से करेंगे घोघरी – छपोरा मार्ग में चक्का जाम : लोकेश साहू

लाइव भारत 36न्यूज़ से विजय धिरहे

छपोरा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ती के नेतृत्व में 12 अगस्त को घोघरी में करेंगे चक्का जाम।

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता व भाजपा युवा मोर्चा सक्ती जिला अध्यक्ष लोकेश साहू ने बताया भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ती के अगुवाई में मुख्य मार्ग छपोरा – घोघरी में सुबह 10 बजे से आस पास गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिसमें – 1) घोघरी – देवगांव – बसंतपुर सड़क का निर्माण।
2) घोघरी में हायर सेकेण्डरी स्कूल तक शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो।
3 ) तेंदूमुड़ी – बरभाठा पुल का निर्माण। उपयुक्त सभी समस्याओं को लेकर चक्का जाम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button