लवन

शुद्ध आक्सीजन की चाह, थाना परिसर में रोपे गये फल एवं छायादार पौधे

जिला बलौदाबाजार

लवन से धीरेन्द्र साहू की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार///पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुभाषदास रक्षित निरीक्षक धनेद्र ध्रुव एवं लवन थाना प्रभारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में लवन थाना परिसर में गुरूवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा धर्म है। लोग वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो जाए तो शुद्व आक्सीजन के साथ-साथ जल की किल्लत से लोगो को छुटकारा हो सकता है। हमारे सभी पुलिसकर्मी के द्वारा थाना परिसर में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। हमने थाना परिसर में वृक्षारोपण कराकर यह संदेश देने का प्रयास किया जल और जीवन की कल्पना वृक्षारोपण से ही संभव हो सकता है। उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने में वृक्षा रोपण का हमारे जीवन में काफी महत्व है। पेड़ पौधे हमारे सच्चे मित्र है। एक बार पेड़ लगा देने के बाद उसका लाभ, छाया फल एवं आक्सीजन के रूप में कई पीढि़यो तक मिलता है। हमारे दैनिक जीवन में सभी लोगों को चाहिए कि कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाये। वृक्षारोपण करने के लिए बरसात का यह मौसम अनुकूल होता है। एसडीओपी सुभाषदास ने कहा कि पौधारोपण करेंगे तो वातावरण प्रदुषित नहीं होगा। इस समय तेजी से प्रदुषण बढ़ रहा है। प्रदुषण के चलते लोगों को तरह-तरह की बीमारी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि पौधे हमें देते है तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखता है। वृक्ष के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक विजय केसरिया प्रधान आरक्षक जसवंत सिंह धनंजय यादव विनोद बांधे भरत भूषण पठारी अजय अंचल मुकेश दीवान रामकृष्ण पटेल आरक्षक सूरज बंजारे गुमान सिंह जायसवाल राकेश पाटले रूपेश कुमार साहू व पत्रकारों में कमलेश रजक हरालाल बारवे फागुलाल ओम जायसवाल सुमेर वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button