सारंगढ़

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सारंगढ़ भारत माता चौक में भाजपा की मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का हल्ला बोल

बृहद प्रदर्शन एवं सामुहिक गिरफ्तारी

आप सभी कांग्रेस जन को सादर सूचित किया जाता है कि पूरे देश में केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा प्री पेकेज्ड आटा शहद दही विविध खाद्य सामग्री जैसे वस्तु पर टैक्स लगाने से बढ़ती मंहगाई तथा गांव व शहर के संगठित/असगंठित क्षेत्र मे बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार जी के मार्गदर्शन मे सारंगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,सारंगढ़ नगर ब्लाक व ब्लॉक कांग्रेस उलखर कोसीर द्वारा संयुक्त रूप से बृहद विरोध प्रदर्शन आंदोलन और गिरफ्तारी का आह्वान किया गया है। अतः 5 अगस्त 2022 को दोपहर – 12:00 बजे, दिन – शुक्रवार, स्थान – भारत माता चौक सारंगढ़ में वृहद आंदोलन और गिरफ्तारी कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें आप सभी तीनों ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेस जन, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, प्रदेश जिला /ब्लाक/नगर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई के अध्यक्ष एवं सदस्य गण, समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, समस्त निर्वाचित एवं मनोनीत कांग्रेस के पदाधिकारी, समस्त युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्य, समस्त जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष गण एवं सदस्य तथा समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सादर अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है।

कार्यक्रम – केंद्र की भाजपा सरकार का विरोध प्रदर्शन
दिन – शुक्रवार
समय – 12 बजे दोपहर
दिनांक – 5 अगस्त 2022
स्थान – भारत माता चौक सारंगढ़

विनीत – पुरूषोत्तम साहू – अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़,
पवन अग्रवाल – अध्यक्ष ब्लॉक नगर कांग्रेस कमेटी सारंगढ़, एवं
सुनीता विष्णु चंद्रा – अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसीर उलखर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button