मालखरौदा

भाजपा मंडल मालखरौदा द्वारा द्वारा मनाई गई अटल जी की द्वितीय पुण्यतिथि

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि मालखरौदा भाजपा मंडल के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा , मालखरौदा भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रकुमार चन्द्रा , सोहित साहू , चक्रधर साहू , चन्द्रनारायन चन्द्रा , कवि वर्मा , लालू गबेल , भूपेन्द्र गबेल , रंजीत अजगल्ले, विजय गबेल सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांन्त ने कहा कि पूर्व पीएम के सपनों के भारत का निर्माण हो रहा है। सबका साथ-सबका विकास व विश्वास के मूलमंत्र के साथ देश विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पौध को वटवृक्ष बनाने में अटल जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उच्च मूल्यों और आदर्श को आधार मानकर अपनी राजनीति से भारत में सुशासन की दिशा दी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश और दुनिया को मानवता और स्वाभिमान का संदेश देने का काम किया। वर्तमान में केन्द्र की मोदी सरकार वाजपेयी के सपनों को साकार कर रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रकुमार चन्द्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के आमलोगों के दिल में बसते थे। देश भर के लोग उनके विचारों का हृदय से सम्मान करते थे। वे बिना रुके बिना थके देश को प्रगति के पथ पर ले जाने तथा आम लोगों खासकर हरेक वर्ग के दबे कुचले गरीब वर्ग के लोगों का जीवन स्तर सुधारने तथा उन्हें विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारीगण तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विजय धिरहे की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button