कांकेर

युवा नेता चमन साहू को मिली बड़ीजवाबदारी
बनाए गए एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष

कांकेर के युवा नेता चमन साहू को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। उनकी यह नियुक्ति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव छ.ग. शासन शिशुपाल शोरी, पर्यटल मण्डल सदस्य नरेश ठाकुर, विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम के अनुशसा पर की गई है।

पिछले कुछ महीनों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) प्रदेश स्तरीय संगठन में विस्तार की चर्चा चल रही थी जिसके बाद कुछ दिनों पूर्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आदेशानुसार प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर चमन साहू को एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष की पद की जिम्मेदारी सौपी गयी। चमन साहू का नाम एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रमुख रूप से चर्चा में थी किसी कारणवंश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नीरज पाण्डेय की नियुक्ति की गई थी जिसके बाद से चमन साहू को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने संगठन में बात चल रही थी जिसके बाद पिछले दिनों चमन साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष की जवाबदारी सौपी गयी। चमन साहू 2010 से एनएसयूआई के सदस्य के रूप में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पर्यटन मण्डल के सदस्य नरेश ठाकुर व एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला के साथ जुड़कर छात्र राजनीति में उनके साथ जुड़कर सक्रिय भागीदारी निभाते हुए छात्रों हितों में कार्य करते रहे है। 2011 में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के साथ सदस्य के रूप में एनएसयूआई में निरंतर 2014 तक संगठन का कार्य व छात्र हित में कांकेर जिले में छात्राओं के हित में लड़ाई लड़ते आ रहे है। चमन साहू 2014 में हुए संगठन चुनाव में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष के रूप में चुनाव जीत कर निर्वाचित हुए। प्रदेश भर में हुए छात्र संगठन के चुनाव में कांकेर जिले में सत्ताधारी दल के विरूद्ध विभिन्न कॉलेजों में एनएसयूआई छात्र संगठन पदाधिकारियों को छात्र संघ का चुनाव जीता कर अपनी नेतृत्व क्षमता को संगठन के सामने रखा व एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के साथ निरंतर बस्तर संभाग में छात्र आन्दोलन में अपनी भागीदारी निभाई जिसको देखते हुए 2016 में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव के रूप में मनोनित किया गया निरंतर अच्छे कार्यों को देखते हुए फिर संगठन के तरफ से 2019 में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव के रूप में मनोनित किया गया। पूरे जिले भर में एनएसयूआई के हर एक कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यकर्ता की फौज खड़ी कर दी जिसके फलस्वरूप 2018 के विधानसभा चुनाव में एनएसयूआई के पूरे कार्यकर्ता ने तीनों विधानसभाओं में युवाओं को कांग्रेस के पक्ष में लाने में सक्रिय भागीदारी निभाया और तीनों विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया। चमन साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने से प्रदेश भर के युवाओं में हर्ष व्याप्त है जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, आईटी सेल सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में बधाई दी ।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button