कांकेर

बालाजी राव(भा.पु.से) के डीआईजी पद पर पदोन्नत होने पर अशोक जुनेजा(भा.पु.से) पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी!

अशोक जुनेजा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा बालाजी राव(भा.पु.से) प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर को डीआईजी पद पर पदोन्नत होने पर आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में स्टार लगा कर शुभकामनाएं दी गई!

बालाजी राव(भा.पु.से )प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक कांकेर रेंज के पद पर पदभार ग्रहण किए थे! बालाजी राव(भा.पु.से)2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है डी.आई.जी बालाजी राव जिला सूरजपुर,धमतरी, रेलवे(जीआरपी) रायपुर, जिला कोंडागांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक पुलिस महा निरीक्षक कल्याण एवं यातायात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जसपुर पद पर पदस्थ रहे!

राजभवन छत्तीसगढ़ में एडीसी के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं! बालाजी राव(भा.पु.से ) को वर्ष 2007 में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया है!

विनोद साहू ब्यूरो चीफ लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button