सारंगढ़

परसदा बड़े गौठान में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा

सारंगढ़!! 5 नवंबर गोवर्धन पूजा पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी में सबसे महत्वपूर्ण योजना गौठान में प्रदेश भर में कांग्रेसी नेता,प्रसासनिक पदाधिकारी,समिति महिला स्व सहायता समूह एवं पशु डॉक्टर, किसान, जनप्रतिनिधि एवम कृषि अधिकारी,नोडल अधिकारी सम्मिलित हुए! उसी तारतम्य में रायगढ़ जिले के सारंगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा बड़े में गौठान समिति के अध्यक्ष मुकेश साहू के नेतृत्व में गोवर्धन पूजा के दिन गौठान पर गौ माता का पूजन किया गया! जिसमें विशेष रूप से गौठान समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समिति के अन्य सभी सदस्य सहित ग्राम पंचायत के स्व सहायता समूह एवम गांव के मुखिया सरपंच कृति भगीरथी यादव ,पंच डॉक्टर एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे! गौ माताओं को खीर पुरी बूंदी एवं हरी-भरी धानका आहार खिलाकर गोवर्धन पूजा मनाया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्य हर्षउल्लाहित ही दिखे!

Reported by admin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button