कांकेर

दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन एक ही दिन में करने का निर्णयविसर्जन के समय डीजे की आवाज नियंत्रित रखने की समझाईश

कलेक्टर चन्दन कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की उपस्थिति में आज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तथा दशहरा पर्व आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांकेर शहर के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।


धार्मिक मान्यता एवं आस्था के साथ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन एक ही दिन में सम्पन्न करने का निर्णय शांति समिति की बैठक में लिया गया, विसर्जन रात्रि 10 बजे तक की जा सकेगी। इसके लिए रूट चार्ट तैयार करने हेतु तहसीलदार कांकेर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कांकेर एवं थाना प्रभारी कांकेर को निर्देशित किया गया है। विसर्जन के समय नियंत्रित आवाज में डीजे का उपयोग करने तथा उसका उपयोग के लिए नियमानुसार अनुमति प्राप्त करने और डीजे में गुफर्स का उपयोग नहीं करने के लिए कहा गया। दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाईन का भी पालन करने की समझाईश दी गई।
शांति समिति की बैठक में विजयदशमी पर्व (दशहरा) के आयोजन पर भी चर्चा किया गया, जिसमें बताया गया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव के खेल मैदान में दशहरा पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री जितेन्द्र ठाकुर, मछुवारा कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, पार्षद, विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, अजय पप्पू मोटवानी, अनूप शर्मा, प्रभुराम साहू, सोमेश सोनी, रामचरण कोर्राम, देवेश श्रीवास्तव, अखिलेश चौंदल, मनोज साहू, सुरेश तिवारी, मुनीर अहमद खान, तुषार सिन्हा, राजन उइके, यासीन करीन, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, संदीप श्रीवास्तव, कान्हा गौतम, नरेश बिछिया, एसडीएम कांकेर डॉ. कल्पना धु्रव, डीएसपी चित्रा वर्मा, तहीसीलदार आनंद नेताम, नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव, यातायात प्रभारी रोशन कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कांकेर शहर के वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button