जशपुर जिला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत नरेंद्र मोदी की देनविष्णु देव साय

जशपुरनगर :- आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव राय एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिला भाजपाध्यक्ष रोहित साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के उपलक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर और मुख्यमंत्री के रूप में उनके पहले शपथ ग्रहण के दिनांक 7 अक्टूबर के बीच के समय को भाजपा ने सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाने का तय किया है। प्रदेश एवं देश के मुखिया के रूप में मोदी जी के कार्यकाल के अब 20 वर्ष पूरे हुए हैं, इन दोनों तिथियों के बीच 20 दिन वास्तव में सेवा और समर्पण के रूप में मनाए जाने लायक है।
मोदी जी का संपूर्ण जीवन खासकर सीएम एवं पीएम के रूप में उनके दिए योगदान को इन्हीं दो शब्दों में बखूबी समेटा जा सकता है।
इसी पखवाड़े के भीतर महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस का संयोग भी आता है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान चाहते थे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहा करते थे कि गरीब ही हमारे नारायण हैं, जब हम इन्हें पक्के घर उपलब्ध कराएंगे तभी हमारा मातृभाव व्यक्त होगा, इन्हीं भावनाओं का प्रकटीकरण मोदी जी ने अपने योजनाओं से किया प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को उनके पक्के घर का सपना न केवल इस योजना से बल्कि अन्य शासकीय अनुदानों के माध्यम से भी लगातार साकार हो रहे हैं।
इसी तरह बात चाहे समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता देने के दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न की हो या फिर लघु और कुटीर उद्योगों में जान फूंकने की मोदी जी की सरकार ने मुद्रा योजना से लेकर एमएसएमई के लिए अन्य तमाम योजनाएं आपदा में अवसर का आह्वान, आत्मनिर्भर भारत का नाद, कोरोना के कठिन परिस्थितियों में भी 20 लाख करोड़ पैकेज के माध्यम से भारत के नव निर्माण की नींव रखी है निसंदेह यह दीनदयाल के विचारों का प्रस्फुटन ही है।

कृष्ण कुमार राय ने संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी सिर्फ एक राजनेता नहीं थे वह एक पत्रकार, लेखक, संगठनकर्ता,वैचारिक चेतना से लैस एक सजग इतिहासकार, अर्थशास्त्री, और भाषा विद भी थे, उनके चिंतन मनन और अनुशीलन ने देश को एकात्म मानव दर्शन जैसा एक नवीन भारतीय विचार दिया, सही मायने में एकात्म मानव दर्शन का प्रतिपादन कर दीनदयाल जी ने भारत से भारत का परिचय कराने की कोशिश की, विदेशी विचारों से आक्रांत भारतीय राजनीति को उसकी माटी से महक से जुड़ा हुआ विचार देकर उन्होंने एक नया विमर्श खड़ा कर दिया ।अपनी प्रखर बौद्धिक चेतना समर्पण और स्वाध्याय से वे भारतीय जनसंघ को एक व्यावहारिक और नैतिक आधार देने में सफल रहे।
सही मायने में वह गांधी और लोहिया के बाद एक ऐसे राजनीतिक विचारक हैं जिन्होंने भारत को समझा और उनकी समस्याओं के हल तलाशने के लिए सचेतन प्रयास किए, वह अनन्य देशभक्त और भारतीय जनों को दुखों से मुक्त कराने की चेतना से लैस थे। इसलिए वे कहते हैं प्रत्येक भारतवासी हमारे रक्त और मांस का हिस्सा है, हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हम हर एक को यह आभास ना करा दें कि वह भारत माता की संतान हैं। हम इस धरती मां को सुजला सुफला अर्थात फल फूल धन-धान्य से परिपूर्ण बना कर ही रहेंगे। उनका यह वाक्य बताता है कि वह किस तरह का राजनीतिक आदर्श देश के सामने रख रहे थे।

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, नरेश नंदे, तुलसी कौशिक, देवधन नायक , राजकपूर भगत ने भी सम्बोधित किया।

संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के दबंग नेता दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्गीय जूदेव के बारे में प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं कृष्ण कुमार राय ने कहा कि ये राजपरिवार और हमारे जशपुर के साथ साथ छत्तीसगढ़ भाजपा पार्टी के लिए बहुत बड़ी छति है, इसकी भरपाई नहीं कि जा सकती।

कार्यक्रम का संचालन शहर मण्डल के अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया और आभार मण्डल महामंत्री अरविंद भगत ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला मंत्री देवधन नायक, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजकपूर भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा प्रधान, तुलसी कौशिक, दीपक चौहान, शरद चौरसिया, रजनी प्रधान, डीडीसी लालदेव भगत, दीपक अंधारे, दीपक गुप्ता,मुकेश सोनी, अरविंद भगत, सज्जू खान, आकाश गुप्ता, टुन्नू सोनी,निखिल गुप्ता,अभिषेक मिश्रा, नमीत सिंह, राजा सोनी, दिनेश बड़ाईक, आशु राय, राहुल गुप्ता, नीतू गुप्ता, श्यामा ताम्रकर, गणेश साहु, अमित साय, दीपु मिश्रा, अभ्युदय मिश्रा, सुमित्रा बाई, सीता देवी, मोहित केसरी, मुन्नी गुप्ता, पिंकी लकड़ा, भूषण राम, सूरज सिंह, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।

लाइव भारत 36 न्यूज से सन्तोष शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button