महासमुंद
जिले में अब तक 869.7 मिलीमीटर औसत वर्षा
महासमुंद 17 सितंबर 2021/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2021 से अब तक 869.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा बसना विकासखण्ड में 1023 मिलीमीटर, महासमुन्द में 934.7 मिलीमीटर, बागबाहरा में 927 मिलीमीटर, सरायपाली विकासखंड में 877.8 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा पिथौरा ब्लॉक में 586.2 मिलीमीटर दर्ज की गयी।
लोचन चौधरी की रिपोर्ट…