कोंडागांव

यातायात पुलिस कोण्डागांव यातायात के प्रति आम लोगो को जागरूक करने चला रही ”आमचो यातायात चो गोठ जागरूकता कार्यक्रम


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री सिद्धार्थ तिवारी के निदेशानुसार, जिले में हो रहे दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु, व आम लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु यातयात पुलिस कोंडागांव के द्वारा ”आमचो यातायात चो गोठ के तहत” जागरूकता अभियान चलाई जा रही है

जिसके तहत आम लोगो को वाहन चालकों को 2019,2020,2021 मे अब तक जिला कोंडागांव में हुई सड़क दुर्घटनाओ के मृतकों आकड़े बताते हुए, इन दुर्घटनाओं के कारण जैसे तीव्र गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट बिना सिटबेल्ट लगाए वाहन

चलाना ,शराब पीकर वाहन चलाना,मोबाईल फोन से बात करते हुए वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, यातायात नियमो का पालन नही करने के कारण ये दुर्घटनाए हो रही है सांकेतिक चिन्हों के बारे में बताया जा रहा है आज इसी परिपेक्ष्य में यातायात पुलिस कोंडागांव के द्वारा ग्राम चिपावण्ड बाजार स्थल जाकर व कोण्डागां बाजार मे जाकर आमचो यातायात चो गोठ के तहत लोगो को सड़क दुर्घटनाए होने के

कारण और इनसे कैसे बच सकते है इस सम्बंध में जानकारी दी गई, तथा यातयात नियम सांकेतिक चिन्हों के बारे में भी बताया गया , हाईवे पेट्रोलिंग कोण्डागांव के द्वारा भीअपने पेट्रोलिंग क्षेत्र में चौक चौराहो में जाकर वाहन चालक और आम लोगो को आमचो यातायात चो गोठ के तहत यातायात नियमों व बारे में बताकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। व मुख्य चौंक चोहराहो में जाकर पाम्पलेट चिपकाया जा रहा है ताकि लोग पढे़ और जागरूक हो सके।

अपील
कोण्डागांव यातायात पुलिस आपसे अपील करती है कि यातायात नियमो का पालन करे , खुद को और दुसरे को भी सड़क दुर्घटना होने से बचाये।

लाइव भारत 36 न्यूज़ से नरेश जैन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button